आज हम जानेंगे की कैसे आप अपने Whatsapp पर फिंगरप्रिंट लॉक लगाकर और भी ज्यादा सिक्योर कर सकते हैं।
आज के समय में प्राइवेसी हमारे लिए बहुत मायने रखती है। आज लगभग हम सभी के पास स्मार्टफोन उपलब्ध है और आज हम डेली लाइफ में बहुत ढेर सारे ऐप्स का यूज़ करते हैं। तो ऐसे में हमें सिक्योरिटी और प्राइवेसी का सबसे ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है। इसीलिए आज हम जानेंगे Whatsapp के प्राइवेसी सिक्योरिटी के बारे में, जहां आप अपने Whatsapp को फिंगरप्रिंट लॉक लगाकर और भी ज्यादा सिक्योर कर सकते हैं।

व्हाट्सएप में फिंगरप्रिंट लॉक को इनेबल करना बहुत ही आसान है। इसे आप इन निम्न स्टेप्स को फॉलो करके अपने व्हाट्सएप के फिंगरप्रिंट लॉक को इनेबल कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए आप इस विडियो को भी देख सकते हैं।
व्हाट्सएप के फिंगरप्रिंट लॉक को इनेबल करने से पहले आपको दो चीजों का ध्यान रखना पड़ेगा।
1- आपका व्हाट्सएप एप्लीकेशन अपडेट होना चाहिए।
2- आपके फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनिंग की सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए।
व्हाट्सएप फिंगरप्रिंट लॉक को इनेबल करने के लिए सबसे पहले आप अपने फोन में व्हाट्सएप एप्लीकेशन खोल लीजिए।

उसके बाद व्हाट्सएप के सबसे ऊपर कोने में 3dot दिखेंगे वहां क्लिक करें।
जैसे आप वहां पर क्लिक करते हैं आपको सबसे नीचे सेटिंग्स का एक ऑप्शन मिलता है। उस पर क्लिक करके सेटिंग्स के ऑप्शन को खोल लीजिये।
उसके बाद आप को सबसे ऊपर अकाउंट का ऑप्शन दिखेगा, अकाउंट के ऑप्शन पर क्लिक करें, उसके बाद आपको सबसे ऊपर प्राइवेसी का एक ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।

प्राइवेसी के ऑप्शन पर जाने के बाद आपको सबसे नीचे फिंगरप्रिंट लॉक का एक ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें। जैसे ही आप उस पर क्लिक करेंगे, आपको अनलॉक विद फिंगरप्रिंट का एक ऑप्शन मिलेगा। यहां आपको इस ऑप्शन को इनेबल करना होगा, और जैसे ही आप इसे इनेबल करते हैं, आपको कंफर्म फिंगरप्रिंट का एक ऑप्शन मिलता है। जहां पर आप अपने फिंगरप्रिंट सेंसर को टच करके इस ऑप्शन को इनेबल कर सकते हैं।
तो यह एक आसान तरीका है अपने व्हाट्सएप एप्लीकेशन पर फिंगरप्रिंट लॉक को इनेबल करने का, और अगर आपको व्हाट्सएप से जुड़ी एडवांस लेवल की जानकारियां चाहिए, तो जल्द ही इस टॉपिक पर हम कई और ढेर सारी पोस्ट लाने वाले है।
जैसे कि आप अपना मैसेज कैसे हाइड कर सकते हैं, जिससे आपके अलावा कोई और आपका मैसेज ना पढ़ पाए? और किस तरीके से आप अपने व्हाट्सएप नंबर को दूसरों से हाइड कर सकते हैं? और भी कई ढेर सारी अमेजिंग टॉपिक्स, तो इन सभी के बारे में जानने के लिए बने रहें हमारे साथ।